{"_id":"69c0368301426fe0cd06a013","slug":"electricity-department-warns-defaulters-etawah-news-c-216-1-etw1012-139714-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली विभाग ने बकायेदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली विभाग ने बकायेदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर कहा शीघ्र करें भुगतान, नहीं तो कटेगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कस्बा क्षेत्र में बिजली विभाग ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का सत्यापन करते हुए कार्रवाई की गई।
एडीओ दिलीप कुमार साहू ने बताया कि अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया पाए गए, उन्हें शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह समय पर बिजली बिल जमा करें जिससे कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके। बिजली विभाग की टीम ने पिछले तीन दिनों के अंदर विभाग ने कस्बे के मोहल्ला विशंभर कॉलोनी, महावीर नगर, ब्रजराज नगर, गांधी नगर में चिह्नित उपभोक्ताओं की सघन जांच अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos