फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

करवाचौथ आज : मैं तो सज गई, सजना के लिए...

Thu, 29 Oct 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 39: शास्त्री चौराहे स्थित एक मॉल के बाहर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
इटावा। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिनों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टॉलों व ब्यूटी पार्लरों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। बुधवार को खरीदारी करने में विवाहिताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसको लेकर दोपहर से लेकर देर शाम तक बाजारों में रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्तूबर बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। चांद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर प्रसाद ग्रहण करती है।
विज्ञापन

करवाचौथ वाले दिन विवाहित महिलाओं के सोलह शृंगार करने की परंपरा है। इसको लेकर करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में साड़ियों और पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मेहंदी के स्टॉल पर रही भीड़, टैटू भी बनवाए
शहर के शास्त्री चौराहे, नगर पालिका रोड समेत कई जगहों पर मेहंदी के स्टॉल लगे रहे, जिन पर दोपहर बाद भीड़ लगना शुरू हो गई। यह भीड़ देर शाम तक चली रही। विवाहिताओं ने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवाई। इसके साथ ही अपने पति के नाम के टैटू भी बनवाए। मेहंदी स्टॉल की संचालक पुष्पा देवी ने बताया कि दो दिन से ही विवाहित महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं। किसी ने हाथ तो किसी ने कलाई तक और तो किसी पैरों पर भी विभिन्न डिजाइन की मेहंदी लगवाई। इसमें 300 रुपये से लेकर 800 रुपये तक मेहंदी लगाई जा रही थी।

----------
ब्यूटी पार्लरों पर दिन भर लगी रही भीड़, कई जगह रही वेटिंग
सुहागिनों के त्योहार करवा चौथ का क्रेज पर्व के एक दिन पहले खासा नजर आया। महिलाएं सजना के लिए सजने की तैयारियों में दिन भर जुटी रहीं। इस दौरान शहर के कई ब्यूटी पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए पहुंची महिलाओं की वजह से कुछ जगह वेटिंग भी हो गई। कई घंटे इंतजार के बाद महिलाओं का नंबर आ पाया। महिलाओं ने सजने-संवरने के नाम पर दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये खर्च किए।

फोटो 39: शास्त्री चौराहे स्थित एक मॉल के बाहर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो 39: शास्त्री चौराहे स्थित एक मॉल के बाहर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed