फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR registered against two individuals for making a woman's photo viral.

Etawah News: महिला की फोटो वायरल करने में दो पर प्राथमिकी

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for making a woman's photo viral.
इटावा। सैफई क्षेत्र की एक महिला ने पति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी तस्वीर के साथ अश्लील फोटो जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाना साइबर क्राइम में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 19 जून को बदरपुर दिल्ली निवासी सोनू यादव ने फेसबुक पर उसके और उसके पति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी अभद्र संदेश भेजे और परिवार को धमकाया। उसके पति के मुकदमे के आरोपी शिवकुमार यादव ने उसकी वास्तविक फोटो के साथ अश्लील तस्वीर जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया और अन्य लोगों से भी साझा करने के लिए कहा। पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपी पहले भी दो बार इस तरह की हरकत कर चुके हैं और उनके खिलाफ पूर्व के मामलों में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल हो चुके हैं। एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना सीओ सैफई को सौंपी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed