फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heavy rain warning for the 20th and 21st.

Etawah News: 20-21 को भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 18 Jul 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning for the 20th and 21st.
10 दिन से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बीते 10 दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह में जिले में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 और 21 जुलाई को जिले में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की भी चेतावनी जारी की गई है।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान में सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं सोमवार (20 जुलाई) को भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार (21 जुलाई) को भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। इसके बाद 22 से 24 जुलाई तक मौसम में सुधार के संकेत हैं, हालांकि बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर भी 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed