सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog in March, cold air brings a feeling of winter

Etawah News: मार्च में कोहरा, ठंडी हवा से सर्दी का अहसास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fog in March, cold air brings a feeling of winter
विज्ञापन
फोटो 50 - सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगरा कानपुर हाईवे का यह था दृश्य। संवाद
Trending Videos

अचानक बदले दिखे मौसम ने लोगों को किया अचंभित
संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक बदले दिखे मौसम ने लोगों को किया अचंभित



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। ईद की सुबह मौसम का अलग ही रूप दिखा। मार्च के अंतिम सप्ताह के करीब पहुंचने पर जहां गर्मी का असर पीक पर आना शुरू हो जाता है तो वहीं शनिवार को सुबह नौ बजे तक कोहरे ने लोगों को अचंभे में डाल दिया। नौ बजे धूप खिली लेकिन दोपहर एक बजे तक ठंडी हवा के बीच धूप की गर्मी नहीं बल्कि सर्दी की शुरुआत वाले मौसम का अहसास हुआ।



देर रात से ही कोहरा शुरू हो गया था। सुबह छह बजे तक इतना घना कोहरा था कि पांच से 10 मीटर तक की दृश्यता स्पष्ट नहीं थी। नौ बजे तक कोहरे का असर मार्गों पर दिखाई दिया। तस्वीर बिल्कुल जनवरी जैसे मौसम की तरह नजर आ रही थी। इकदिल के रहने वाले कृष्णा तिवारी ने बताया कि सुबह वह पांच बजे जग जाते हैं। सुबह जब उन्होंने मौसम देखा तो एकदम बदला हुआ था। यकीन ही नहीं हो रहा था कि 20 मार्च है। सुबह साढ़े आठ बजे तक चेहरे पर ओस गिर रही थी। नौ बजे तक कोहरे की धुंध रही, जबकि सुबह छह बजे तक कोहरा इतना था कि पास के लोगों को भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर एक बजे तक सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि ठंडी हवा दिन के बाद रात में भी ठंडक बनाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed