सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four lakh rupees stolen from a dairy owner's house after breaking into it.

Etawah News: डेयरी संचालक के घर सेंध लगाकर चार लाख की चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees stolen from a dairy owner's house after breaking into it.
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र अंतर्गत निकटपुरा अड्डा (गंसरा) में मंगलवार रात चोरों ने डेयरी संचालक के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 90 हजार की नकदी समेत चार लाख का माल पार कर दिया।
Trending Videos




गांव निवासी पीड़ित मोहित कुमार उर्फ कल्लू डेयरी का संचालन करते हैं। बताया कि 24 मार्च की रात वह घर के बाहर लेटे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर घर से एक सोने की जंजीर, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कान के झुमके, पीतल के कुछ बर्तन और करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब चार बजे उस समय हुई जब उसकी पत्नी घर के कमरे में गई तो पीछे की दीवार कटी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने चोरी की घटना में नकदी समेत चार लाख रुपये का नुकसान बताया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास लोगों से पूछताछ कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed