फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four mini-buses to run on local routes; 50,000 people to benefit.

Etawah News: लोकल रूटों पर दौड़ेंगी चार मिनी बसें, 50 हजार लोगों को लाभ

Tue, 18 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four mini-buses to run on local routes; 50,000 people to benefit.
इटावा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर्व पर चार मिनी बसों को लोकल रूटों पर चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार पर बसों के चलने से क्षेत्र के लोगों को बस पकड़ने के लिए शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन बसों को लखना, नवादा, चितभवन, कुदरैल, जसवंतनगर, बलरई आदि लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, इन मिनी बसों के चलने से करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इटावा रीजन में आठ डिपो पड़ते हैं। इसमें इटावा डिपो समेत सैफई, मैनपुरी, बेबर, छिबरामऊ, औरैया, फर्रुखाबाद व शिकोहाबाद डिपो शामिल है। वर्तमान में इटावा डिपो में 95 रोडवेज बसें हैं। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन में चार मिनी बसों को लोकल रूटों पर संचालन करने का प्लान बनाया है। इन मिनी बसों में 42 लोगों के बैठने की सीट है। इन लोकल रूटों में लखना, नवादा, चितभवन, कुदरैल, जसवंतनगर, बलरई आदि लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे पर्व पर लोगों को क्षेत्र से ही बस मिल सकेगी। इससे समय व रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

बसों का लोकल रूट
-पहली बस- इटावा- लखना-नावदा।
-दूसरी बस-इटावा-चितभवन, कुदरैल, डूडा चौराहा।
-तीसरी बस-इटावा, जसवंतनगर, बलरई।
-चौथी बस-इटावा-ऊसराहार, कर्री पुलिया।
डग्गामार वाहनों से मिलेगा छुटकारा
लोकल रूट पर बसों के चलने से ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने परिवहन निगम से तय कराया लिया जाएगा। वहीं, डग्गामार वाहन त्योहार व अन्य मौके पर सवारियों की संख्या बढ़ते ही दाम बढ़ा देते हैं। साथ ही सवारियों को वाहन में ठूंस-ठूंस कर भर लेते हैं। इससे उनके पलटने का खतरा बना रहा है। इससे ग्रामीणों को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
चार मिनी बसों के लिए लोकल रूट निर्धारित किए गए हैं। इन मिनी बसों के लोकल रूट पर चलने से लोगों को वाहनों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही डग्गामार वाहनों में असुरक्षित यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed