फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of a couple being beaten with a stick in a park goes viral.

Etawah News: पार्क में बैठे प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल

Tue, 18 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Video of a couple being beaten with a stick in a park goes viral.
इटावा। सैफई तहसील गेट के सामने स्थित पार्क में मंगलवार को प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक महिला डंडे से प्रेमी-प्रेमिका को पीटती दिख रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं कर रही है। सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद दोनों को मैनपुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल निवासी युवक (25) और युवती (19) मंगलवार को सैफई तहसील गेट के सामने पार्क में बैठे थे। दोनों के वहां मौजूद होने की जानकारी युवती के परिजन को हुई तो वे सैफई पहुंच गए। परिजन के पार्क में आते ही उनकी युगल के साथ पहले कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। इसी दौरान युवती के परिवार की एक महिला डंडे से दोनों को पीटने लगी। युवती लगातार परिजन से कहती रही कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध हैं। पार्क में हंगागा होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। करीब तीन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और मैनपुरी के करहल क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों को करहल पुलिस के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed