सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gangster Sukhvir alias 'Neta' shot in the leg during an encounter.

Etawah News: मुठभेड़ में गैंगस्टर सुखवीर उर्फ नेता के पैर में लगी गोली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sukhvir alias 'Neta' shot in the leg during an encounter.
विज्ञापन
फोटो 31: मुठभेड़ के बाद घायल गैंगस्टर सुखवीर उर्फ नेता ले जाती पुलिस। स्रोत विभाग

-सफारी पार्क के पीछे जोहाना जाने वाले रास्ते पर आमने-सामने हुई फायरिंग
-आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद, हत्या के प्रयास, अपहरण समेत दर्ज हैं 25 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार शाम लाखन सफारी पार्क के पीछे जोहाना जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार शाम को सिविल लाइंस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा की टीम लोहन्ना चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित और 25 हजार का इनामी अपराधी सुखवीर सिंह उर्फ नेता सफारी के पीछे जोहाना गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर किसी वरादात की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कच्चे रास्ते पर खड़े अभियुक्त को सरेंडर करने को कहा। खुद को पुलिस से घिरा देख शातिर अपराधी सुखवीर ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली सुखवीर के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शातिर बदमाश को पकड़ने वाली टीम की सराहना की।

----------------------------------
तीन जिलों में फैला है जुर्म का नेटवर्क, दर्ज हैं 27 मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ नेता मूल रूप से वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बाबा का रहने वाला है। वह एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ इटावा के कोतवाली, वैदपुरा, सैफई, फ्रेंड्स कॉलोनी, बसरेहर और सिविल लाइंस के अलावा पड़ोसी जिले औरैया और फिरोजाबाद में अपहरण, हत्या का प्रयास, संगठित वाहन चोरी, फर्जीवाड़ा, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामलों में कुल 27 मामले दर्ज हैं। वह मुख्य रूप से एक संगठित वाहन चोर गिरोह का संचालन करता था और अंतर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed