{"_id":"6a0a0a25e878efc1b20200ce","slug":"scorching-heat-electricity-available-for-only-14-hours-etawah-news-c-216-1-etw1012-142929-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भीषण गर्मी...सिर्फ 14 घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भीषण गर्मी...सिर्फ 14 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: 01 रविवार को हुए फाल्ट को ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद
- जिम्मेदार बोले-गर्मी के चलते लोड बढ़ने से हो रहे फॉल्ट
- बिजली कटौती से मोहल्लों में पानी का संकट भी गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों को 33 केवीए सब स्टेशन इकदिल से की जाने वाली बिजली आपूर्ति इस समय चरमरा गई है। इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। आधे-आधे घंटे में बिजली कटने से जहां एक ओर लोगों का गर्मी से बुरा हाल है तो वहीं गांव में पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
इकदिल क्षेत्र में रविवार को सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई। सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर बिजली गई और इसके बाद 11 बजकर 53 मिनट पर आई। इसके बाद दोपहर एक बजे फिर बिजली चली गई और एक घंटे बाद दो बजे बिजली आई। इसके बाद दो बजकर 40 मिनट पर फिर से बिजली चली गई।
कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की लुकाछिपी का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। स्थानीय धीरेंद्र, उमेश, मुकेश, गोविंद का कहना है कि कभी फेस जोड़ने, कभी केबल दुरुस्त करने तो कभी ट्रांसफार्मर में फेस सही करने के नाम पर बार-बार शटडाउन लिया जा रहा है। जरा-जरा सी तकनीकी समस्या पर पूरे टाउन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सुबह और शाम के समय होने वाली कटौती भी रुलाए हुए है। इसके चलते पेयजल सप्लाई का पानी भी उन्हें नहीं मिल पाता है। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि दिन-रात बिजली की अनियमितता के कारण घरों में पंखे-कूलर बंद पड़े रहते हैं जिससे बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
वहीं इस संबंध में एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि तेज गर्मी के कारण तारों में हीटिंग बढ़ रही है, जिससे जगह-जगह फाल्ट हो रहे हैं। फाल्ट ठीक करने में समय लगने के कारण बिजली आपूर्ति को बंद करना मजबूरी है।