{"_id":"6a6e3d03c347db57d507785f","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-allowed-to-ply-on-the-gwalior-bareilly-highway-today-etawah-news-c-216-1-etw1015-147103-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज ग्वालियर-बरेली हाईवे पर नहीं चल सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज ग्वालियर-बरेली हाईवे पर नहीं चल सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था सावन के सभी सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त व शिवरात्रि पर रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जनपद के प्रमुख हाईवे, शहर के मुख्य चौराहों और कांवड़ मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा, जबकि भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
कांवड़ यात्री श्रंगीरामपुर फतेहगढ़ से ऊसराहार, कर्री पुलिया, चौबिया, बसरेहर और फर्रुखाबाद अंडरब्रिज होते हुए भरथना चौराहा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। यहां से फर्रुखाबाद ओवरब्रिज से बाईं ओर मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बलदेव चौराहा, राजागंज, पचराहा, छैराहा, टीटी तिराहा, उदी चौराहा होते हुए चंबल पुल की ओर आगे बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर किशनी मैनपुरी से ही रोक लगा दी जाएगी। ये वाहन करहल और सैफई होते हुए आईटीआई चौराहा से गंतव्य की ओर जाएंगे। इसी प्रकार इटावा से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी आईटीआई चौराहा, सैफई और करहल के रास्ते भेजा जाएगा। सीओ ट्रैफिक रामगोपाल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त करें।
फर्रुखाबाद रूट की बसें सैफई होकर चलेंगी
रोडवेज बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें चौधरी पेट्रोल पंप से एसएसपी चौराहा, आईटीआई चौराहा, सैफई हवाई पट्टी और कर्री पुलिया होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। वापसी में भी बसें इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी।
विज्ञापन
एमपी जाने वाले भारी वाहनों का बदला रूट
मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी रूट परिवर्तित किया गया है। लुहन्ना चौराहा से यमुना पुल की ओर जाने वाले वाहन सराय भूपत होते हुए आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे, बकेवर और चकरनगर के रास्ते आगे बढ़ेंगे। वहीं चकरनगर क्षेत्र से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बकेवर और इकदिल होकर इटावा पहुंचेंगे।
शहर के कई मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक
शहर के भीतर भी कई मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा। काजी पंप से कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेगा। नौरंगाबाद चौराहे से भी साबितगंज की ओर इन वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसी प्रकार राजागंज से बलदेव चौराहा और गाड़ीपुरा चौराहे से तहसील चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा चौधरी पंप तिराहा से गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज होते हुए भरथना चौराहा जाने वाले सभी वाहनों को ईदगाह चौराहा से रामनगर ओवरब्रिज के रास्ते भरथना चौराहा भेजा जाएगा। पुलिस ने इस पूरे रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है।