{"_id":"6a6e3db8a40c4f8f03094304","slug":"no-ambulances-at-designated-locations-claims-crumbling-during-the-golden-hour-etawah-news-c-216-1-etw1005-147098-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस नहीं, गोल्डन ऑवर में दम तोड़ रहे दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस नहीं, गोल्डन ऑवर में दम तोड़ रहे दावे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिनोंदिन बढ़ते सड़क हादसों में घायलों की गोल्डन ऑवर में जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 21 दुर्घटना बाहुल्य जगहोें पर एंबुलेंस तैनात करने का दावा किया था। इसका उद्देश्य था कि हादसा होने पर कम से कम समय में एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई जा सके। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी नहीं मिली। चकरनगर में चालक ने ड्यूटी के समय डीजल भरवाने की बात कही तो कुछ चालकों ने फोन ही नहीं उठाया। ऐसे में अगर इन स्थानों पर कोई बड़ा हादसा होता है तो एंबुलेंस का सात मिनट में मौके पर पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में घायल की जान भी जा सकती है।
इटावा-सैफई मार्ग स्थित कुनैरा के पीएसी के गेट नंबर तीन पर एंबुलेंस के खड़े होने का चिह्नित स्थल है। सुबह 11:22 बजे यहां एंबुलेंस नहीं खड़ी थी। चालक से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह महोला के पास खड़े हैं। चिह्नित स्थल के आसपास दो स्कूल हैं, यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। अगर यहां कोई हादसा हो जाए तो महोला से कुनैरा तक एंबुलेंस आने पर 10 से अधिक मिनट लग जाएंगे। इसके बाद जिला अस्पताल लाने में समय लगेगा। ऐसे में मरीज की जान जा सकती है।
चकरनगर। लखना-चकरनगर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल शनिवार दोपहर 1:12 पर एंबुलेंस नहीं खड़ी मिली। ईएमटी को फोन मिलाने पर उठा नहीं। इसी तरह भरेह-चकरनगर मार्ग पर मुख्य चौराहा से लेकर अस्पताल मार्ग तक कोई एंबुलेंस खड़ी नहीं थी। फोन करने पर ईएमटी ने बताया बकेवर पेट्रोल पंप डीजल डलवा रहा हूं, अभी आने में समय लगेगा। ऐसे में चिह्नित स्थल पर कोई घटना हो जाए मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
ताखा। ताखा तहसील-ऊसरहार रोड पर एंबुलेंस खड़ी करने का चिह्नित स्थल है। शाम 4:45 बजे चिह्नित स्थल पर कोई एंबुलेंस खड़ी नहीं थी। रिपोर्टर ने ईएमटी से फोन पर पूछा तो उसने क्षेत्र में होने की बात कही। कहां मरीज लेने आए हैं इसके बारे में कुछ नहीं बताया। इस मार्ग पर अगर हादसे होते हैं। समय पर एंबुलेंस न होने पर कई लोगों की जान चली जाती है। (संवाद)
शाह पेट्रोल पंप महेवा, बकेवर, बिजौली, मानिकपुर मोड़, कुनेरा, जसवंतनगर हाईवे, चौपला एक्सप्रेसवे, चित्रकूट एक्सप्रेसवे कट बहारपुरा, बसरेहर हाईवे, सरसईनावर-किशनी मार्ग, भरथना-ताखा मार्ग, ताखा तहसील- ऊसरहार रोड, सैफई-मैनपुरी मार्ग, आयुर्विज्ञान विवि के पास, वैदपुरा चौराहा मार्ग, जसवंतनगर-सैफई मार्ग, लखना-चकरनगर मार्ग, चकरनगर-भरेह मार्ग, सैफई हवाई पट्टी मार्ग, संयुक्त जिला अस्पताल, कामेत-आगरा मार्ग, पुलिस चौकी-उदी मार्ग।
एंबुलेंस न मिलने से इनकी गई जान
- 28 मार्च 2026 : शहर के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजन के कई बार कॉल किए जाने के बाद भी लगभग एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
- 11 मार्च 2026 : बिजौली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दीपक शाक्य नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस ने घायल को 50 शैया अस्पताल बकेवर ले गई, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हो गई।
- 24 फरवरी 2026 : वैदपुरा थाना क्षेत्र के चकूपुरा गांव निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने करीब 20 बार एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन 1 घंटे तक एंबुलेंस सेवा नहीं मिली। मरीज तड़पता रहा और बाद में निजी साधन से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
- चार फरवरी 2026 : सहसों थाना प्रभारी अलमा अहिरवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया। राजपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर करने के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं आई, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई और पुलिस वाहन से उन्हें ले जाना पड़ा।
वर्जन-- -
जिले में चिह्नित 21 स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी की जा रही है। इसमें कई दफा एंबुलेंस के मरीज को लाने पर अगर कोई हादसा होता है तो पास की एंबुलेंस को भेजा जाता है। अगर चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी नहीं होती है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
- राहुल यादव, जिला प्रभारी, एंबुलेंस व्यवस्था
सभी एंबुलेंस को चिह्नित स्थानों पर खड़े रहने के निर्देश हैं। एंबुलेंस में सुबह की डीजल आदि की व्यवस्था कर दी जाती है। अगर वह चिह्नित स्थानों पर खड़ी नहीं हो रही है तो यह लापरवाही की श्रेणी में आएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. यतेंद्र राजपूत, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी

वर्जन