फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shaurya wins bronze at Youth National Games; selected for India camp.

Etawah News: शौर्य ने यूथ नेशनल गेम्स में जीता कांस्य, इंडिया कैंप में चयन

Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shaurya wins bronze at Youth National Games; selected for India camp.
इटावा। उड़ीसा के कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित यूथ नेशनल गेम्स में जिले के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी शौर्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंडिया कैंप के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। उनकी सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच शौर्य सिंह ने आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन ने न केवल इटावा बल्कि उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। अब शौर्य सिंह की निगाहें यूथ ओलंपिक गेम्स पर टिकी हैं। इंडिया कैंप में चयन के बाद वह यूथ ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। शौर्य की इस उपलब्धि पर इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष नबीला, सह सचिव हरीगोविंद सिंह, सह सचिव रोहित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता तथा मैनेजमेंट हेड श्याम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि शौर्य की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed