फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women staged a protest to get the liquor shop removed.

Etawah News: शराब का ठेका हटवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women staged a protest to get the liquor shop removed.
लवेदी। ग्राम पंचायत नंदगवां में तीन दिन पहले देसी शराब का ठेका खुला था। शनिवार को महिलाओं और ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर ठेका बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठेका परिषदीय स्कूल से 200 मीटर दूर है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय भी ठेके से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं पर शराबी फब्तियां कसते हैं। वे अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल है। महिलाएं इसी मार्ग से खेतों में घास लेने जाती हैं। लखना कस्बे में पढ़ने वाले बच्चे भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ठेका खुलने के बाद से परिवारों में मारपीट और गृह कलह की घटनाएं बढ़ गई हैं। विरोध के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं को धमकाने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को विरोध जारी रखने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम नगला मर्दन निवासी सनी शराब खरीदने ठेके पर गया था। वहां ठेका संचालक सत्येंद्र राजपूत और उसके साथियों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि दुकान वैध सरकारी लाइसेंस पर चल रही है। उन्होंने कहा कि आपत्ति होने पर तहसील या जिलाधिकारी से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बयां किया दर्द----
फोटो 13: रामकली
नगला मरदान निवासी रामकली ने बताया कि विद्यालय के पास शराब का ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन शराबी रास्ते पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं।

फोटो 14: मीरा
मीरा देवी ने बताया कि ठेका खुलने के बाद गांव का माहौल खराब हो गया है। परिवारों में झगड़े और मारपीट बढ़ गई है। विरोध पर महिलाओं को धमकियां दी जा रही हैं। प्रशासन इस ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed