सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   I hit driver, car overturned, two injured

Etawah News: चालक को आई झपकी, कार पलटी, दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
I hit driver, car overturned, two injured
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास बुधवार तड़के चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
Trending Videos

मोहित पांडे निवासी अकबरपुर, थाना बाबरपुर, कानपुर देहात और अपने दोस्त बाबू शुक्ला निवासी ए-ब्लॉक किदवई नगर, कानपुर नगर रिश्तेदार में कार से नोएडा गए थे। बुधवार सुबह पांच बजे वह नोएडा से घर लौट रहे थे। कार मोहित पांडेय चला रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास मोहित पांडेय को झपकी आ गई। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें मोहित पांडेय व बाबू शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई कृष्ण कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed