सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Modest relief on online booking, but queues at warehouses continue

Etawah News: ऑनलाइन बुकिंग पर मामूली राहत, पर गोदामों पर लगी रहीं कतारें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Modest relief on online booking, but queues at warehouses continue
विज्ञापन
इटावा। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच चल रही गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर बुधवार को मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन गोदामों पर कतारें बनी रही हैं। बुधवार को एजेंसियों पर ऑफलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान रहे। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग होने लगी है।
Trending Videos




लगभग एक सप्ताह पहले गैस सिलिंडर की शुरू हुई किल्लत लोगों को परेशान किए हुए है। हालांकि अब ऑनलाइन बुकिंग में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। टोल फ्री नंबरों और पोर्टल से कई प्रयासों के बाद सिलिंडर बुक हो जा रहा है। हॉकर दो से तीन दिनों में सिलिंडर पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। बुधवार को बस स्टैंड स्थित लोहिया गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के लिए बैनर लगा दिया गया। इसमें लिखा था कि सिलिंडर की डिलीवरी घर पर ही की जाएगी। यहां लाइन लगाकर अपना और हमारा समय व्यर्थ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां आने वाले उपभोक्ताओं में ऐसे कई थे जो बुकिंग के लिए परेशान थे। एजेंसी पर पहुंचे अधिकांश ग्राहकों की समस्या यह थी कि उनके फोन से बुकिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। अगर कॉल लगती भी ही तो ओटीपी नहीं आता था, जिसकी वजह से एजेंसी पर कर्मचारी सिलिंडर देने में आनाकानी करते हैं। वहीं बुधवार को दोपहर तक लक्ष्मी गैस एजेंसी और इटावा गैस एजेंसी के गोदाम पर कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed