{"_id":"69d3feed08aa35371407a4b4","slug":"i-waited-in-line-for-five-hours-but-still-did-not-get-the-cylinder-etawah-news-c-216-1-etw1012-140556-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच घंटे लाइन में लगवाया फिर भी सिलिंडर हाथ नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच घंटे लाइन में लगवाया फिर भी सिलिंडर हाथ नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर सोमवार को कस्बे में मारामारी दिखाई दी। गैस एजेंसी के सिलिंडर वितरण स्थल पर सोमवार को सुबह नौ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। दोपहर एक बजे गाड़ी के न आने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी के सिलिंडर वितरण स्थल पर उस समय और स्थिति बिगड़ गई जब गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। इसके बावजूद हाईवे किनारे बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे रहे और कई लोग गाड़ी आने के इंतजार में इधर-उधर भीड़ लगाए खड़े रहे। गैस सिलिंडर लेने के लिए हुई भारी भीड़ से एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल रहा। इसके बाद भी यहां कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। एजेंसी संचालक ने दोपहर एक बजे के बाद लोगों को यह जानकारी दी कि आज गाड़ी नहीं आएगी।
इसके बाद लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप था कि वह सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि गाड़ी आएगी या नहीं। रामकिशोर, दिलीप, पूजा, ऊषा, आलोक, मनोज, आशा, प्रतीक्षा, संजय, अखिलेश, शेर सिंह, मनीष आदि लोगों ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें कई दिनों से आकर लाइन में लगना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन सिलिंडर वितरण व्यवस्था को ठीक नहीं कर रहा है।
लाइन में लगने वालों को लौटना पड़ रहा है जबकि एजेंसी संचालक चहेतों को आसानी से सिलिंडर दे देते हैं। कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति किए जाने की मांग की जिससे उनकी मुसीबतें दूर हो सकें।
Trending Videos