{"_id":"69c577a6533a50321405b03b","slug":"in-the-new-session-prayers-will-be-held-in-english-once-a-week-etawah-news-c-216-1-etw1004-139918-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नए सत्र में सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में होगी प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नए सत्र में सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में होगी प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रखने के लिए उनसे रोजाना स्कूल में समाचार पत्र पढ़वाया जाएगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के आवेदन से पहले अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना भी अनिवार्य होगा। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में कक्षा नौ के पंजीकरण के समय छात्रों के विवरण का मिलान विद्यालयी अभिलेखों से किया जाएगा।
प्रोजेक्ट कार्य से निखरेगी प्रतिभा
बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक प्रोजेक्ट कार्य को भी कैलेंडर में शामिल किया है। वार्षिक परीक्षा के बाद छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट दिए जाएंगे जिन्हें नया सत्र शुरू होने पर प्रस्तुत करना होगा। विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारी इन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी करेंगे।
Trending Videos