सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Out of control car crashes into concrete mixer  one laborer dead  another injured

Etawah: लेंटर मशीन में घुसी बेकाबू कार, एक मजदूर की मौत और दूसरा घायल, आधे घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: भरथना थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बात कर रहे कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी लेंटर मशीन में टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर हरवंश की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस न मिलने पर घायलों को बाइक से अस्पताल ले जाया गया।

Etawah Accident Out of control car crashes into concrete mixer  one laborer dead  another injured
घटनास्थल पर खड़ी लेंटर मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में भरथना थाना क्षेत्र के भरथना-बकेवर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुंवरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी लेंटर मशीन में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में मशीन पर बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।

Trending Videos

बताया गया कि बकेवर थाना क्षेत्र के लुधियानी गांव निवासी हरवंश (55) पुत्र राम दुलारे और सादिक अली (30) पुत्र अफसर अली अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर और लेंटर मशीन से मंडी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने जा रहे थे। इस दौरान भरथना ब्लॉक के पास मशीन सड़क किनारे खड़ी कर अन्य मजदूरों का इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल
इसी बीच सामने से आ रही राजस्थान नंबर की तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर लेंटर मशीन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मशीन पर बैठे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर कार बंद हो गई।

आधा घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे हादसा हुआ। आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर  दोनों घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया। वहां चिकित्सकों ने हरवंश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सादिक अली का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed