सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Indecent behavior with Naib Tehsildar and Lekhpal, video goes viral

Etawah News: नायब तहसीलदार और लेखपाल से अभद्रता, वीडियो वायरल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with Naib Tehsildar and Lekhpal, video goes viral
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत चांदनपुर के मजरा हिरनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर प्रधान व राशन डीलर में भूमि को लेकर विवाद हुआ। नापजोख करने पहुंचे नायब तहसीलदार व लेखपाल से अभद्रता की गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।
Trending Videos

मामला ग्राम पंचायत चांदनपुर के मजरा हिरनपुर का है जहां ग्राम प्रधान रेखा देवी पंचायत की भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य होना था। इसी भूमि के पास राशन डीलर का मकान स्थित है। उनके घर का मुख्य दरवाजा आंगनबाड़ी केंद्र की ओर खुलता है जहां निर्माण कार्य होना है। आंगनबाड़ी केंद्र न बनने को लेकर डीलर विरोध कर रहे थे। विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से राशन डीलर ने कस्बा निवासी अपने मामा के बेटे अभिषेक को मौके पर बुलाया। इसके बाद प्रधान रेखा देवी और अभिषेक के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद नायब तहसीलदार व लेखपाल की मौजूदगी में जमीन पैमाइश की जा रही थी तभी प्रधान व उनके पुत्र के साथ अभिषेक की कहासुनी होने लगी।
बीच-बचाव करने गए लेखपाल व नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता की गई। आरोपों को लेकर अभिषेक ने बताया कि उक्त स्थान पर केवल बातचीत हुई थी। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed