सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Industry department will encourage farmers for play park

Etawah News: प्लेज पार्क के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगा उद्योग विभाग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Industry department will encourage farmers for play park
विज्ञापन
इटावा। जिन किसानों के पास 10 से 50 एकड़ भूमि है, उन्हें प्लेज पार्क (प्रमोटिंग लीडरशिप एंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ वृद्धि इंजन) से जोड़ने का काम किया जाएगा। विकास के लिए नेतृत्व और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की योजना के माध्यम से किसानों को निजी औद्योगिक पार्क की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके तहत किसानों को ऋण तो मिलेगा ही, साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं व लाभ भी दिए जाएंगे।
Trending Videos




उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा गया है। योजना के अंतर्गत निजी निवेशकों व डेवलपर्स की ओर से बू मॉडल पर औद्योगिक पार्क विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन एवं सुविधाएं दी जा रही हैं। बताया कि जो किसान इस योजना के तहत आगे आते हैं तो उन्हें औद्योगिक पार्क हेतु भूमि क्रय पर स्टांप ड्यूटी में रियायत दी जाएगी। बैंक ऋण की सुविधा, पार्क के विकास में सड़क, विद्युत, जल, ड्रेनेज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed