फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jauhar University is better than the one in Gorakhpur, which is why it was deliberately demolished: Shivpal.

गोरखपुर से अच्छा जौहर विवि, इसलिए जानबूझकर उसे तोड़ा : शिवपाल

Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jauhar University is better than the one in Gorakhpur, which is why it was deliberately demolished: Shivpal.
इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनील यादव के नेतृत्व में 26वीं विशाल शहीद श्रद्धांजलि यात्रा शनिवार को निकाली गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने तकिया तिराहा से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी यात्रा में पैदल शामिल हुए।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए देश की आजादी की लंबी लड़ाई को याद किया, जिसमें क्रांतिकारियों के बाद महात्मा गांधी और फिर डा. राम मनोहर लोहिया व जयप्रकाश नारायण ने गुप्त रहकर योगदान दिया। शिवपाल यादव ने इटावा के विधायक पर अशब्द बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर नारी वंदन की बातें न मानने और पीडीए, मुसलमानों व ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अशब्द भाषा बर्दाश्त न करने की अपील की। शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर बेईमान होने, झूठ बोलने और चंदा, चढ़ावा व कर के नाम पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने तहसील और थानों में भ्रष्टाचार की खुली छूट का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने सुनील यादव की टीम द्वारा इटावा में शहीद श्रद्धांजलि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तब से निकल रही है जब इसकी कोई चर्चा नहीं होती थी। कार्यक्रम का संचालन आशीष पटेल ने किया। सभा को पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी, अशोक यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य और अन्य कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed