{"_id":"6a81fc304818acfbd90fb039","slug":"two-brothers-booked-for-attempting-to-rape-a-teenager-etawah-news-c-216-1-etw1015-147935-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दो भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दो भाइयों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। बीहड़ी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गांव के ही दो भाइयों पर यह आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी छोटी बहन (10) के साथ खेतों में पशु चराने गई थी। वहां उसकी मां का परिचित और उसका भाई मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने शराब पी रखी थी और किशोरी से अभद्रता कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर छोटी बहन मौके पर पहुंची और दोनों बहनों ने आरोपियों का विरोध किया। वे किसी तरह वहां से निकलकर लवेदी थाने पहुंचीं और घटना की शिकायत की। किशोरी के पिता फतेहाबाद में हलवाई का काम करते हैं।
किशोरी का आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपी भाई उनके घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट और धमकी दी। किशोरी ने अपनी मां पर भी आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया, जो शनिवार तड़के घर से चली गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी राजवीर और सत्यवीर के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।