सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JE Meter and TG 2 suspended for making wrong electricity bill

Etawah News: गलत बिजली बिल बनाने पर जेई मीटर व टीजी टू निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
JE Meter and TG 2 suspended for making wrong electricity bill
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी चाय विक्रेता शिवपाल सिंह की गलत बिजली बिल के सदमे से हुई मौत के मामले में बिजली विभाग ने जेई मीटर और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया है। शिवपाल सिंह को स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक लाख 60 हजार रुपये का बिजली बिल बकाए का मैसेज मिला था।
Trending Videos

बिल को देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को बिजली उपखंड कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 20 मार्च को विभाग ने बिल में संशोधन करते हुए मात्र नौ हजार सौ रुपये का वास्तविक बिल बनाकर परिवार को दिए। इसके साथ गलत बिल बनने के मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई थी। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि जांच में जेई मीटर अजय श्रीवास्तव व टीजी टू टेक्नीशियन विवेक बाथम की लापरवाही सामने आई है। इसपर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा गलती से टेक्नीशियन ने मीटर रीडिंग गलत दर्ज कर दी थी जिससे बिल अधिक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed