फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Man kills father with lover, locks body in a box

Etawah News: प्रेमी के साथ पिता की हत्या कर बक्से में बंद किया शव

Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man kills father with lover, locks body in a box
फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव बक्से में बंद कर दिया। रविवार दोपहर मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली तो बक्से में शव मिला। शव फूल चुका था और बक्से में खून भी मिला है। गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। गार्ड के साथ रहने वाली बेटी लापता है। परिजन ने बेटी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। देर रात पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।
श्याम सुंदर (55) टीबी अस्पताल के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 14 के मकान नंबर 215 में रहते थे। वह एसके एजेंसी के माध्यम से पुरानी प्रकाश टॉकीज के पास स्थित एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पड़ोस के मकान नंबर 216 में रहने वाली हसीना बेगम ने बताया कि शनिवार को मकान से दुर्गंध आने पर उन्हें लगा कि कोई चूहा मरा होगा। रविवार दोपहर दुर्गंध तेज होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तलाशी ली तो बक्से में कंबल से लिपटा हुआ श्याम सुंदर का शव मिला। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन बक्से में खून मिला है। सूचना पर एसपी सिटी बबीता सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देर रात पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गार्ड का 10 साल पहले हो चुका था तलाक
श्याम सुंदर की बड़ी बेटी काजल औरैया के भीखनपुर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां शशि करीब 10 साल से पिता से अलग भरथना चौराहे पर रहती हैं। उनका तलाक हो चुका है। सबसे छोटी बहन खुशी मां के साथ रहती है, जबकि दूसरे नंबर की बहन पूजा पिता के साथ रहती थी। पांच दिन पहले पिता से बात हुई थी। वह उन्हें बुला रहे थे। इसके बाद कई बार फोन मिलाया लेकिन मोबाइल बंद मिला। रविवार दोपहर मां ने फोन कर पिता का शव मिलने की जानकारी दी। काजल ने बताया कि उन्होंने बहन पूजा को पहले एक युवक से बात करते पकड़ा था। इसी आधार पर उन्होंने बहन पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूजा और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
---------
कंपनी के फोन पर तलाश में पहुंचा चचेरा भाई
सरैया सराय दयानत निवासी मान सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर उनके चचेरे भाई थे। श्याम सुंदर ने उनकी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाई थी। श्याम सुंदर ने 21 अक्तूबर को होटल में दिन की ड्यूटी की थी। 22 अक्तूबर को उनका फोन बंद होने पर कंपनी से मान सिंह के पास जानकारी करने के लिए कॉल आई थी। वह कॉलोनी पहुंचे तो मकान पर ताला लगा मिला।
-----
श्याम सुंदर की बेटी पूजा और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

फोटो 16:: मकान के बाहर खड़ी जानकारी देती श्याम सुंदर की बेटी काजल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed