सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Man slits his throat after wife leaves for her parents' home, admitted

Etawah News: पत्नी के मायके जाने पर खुद का गला रेता, भर्ती

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Man slits his throat after wife leaves for her parents' home, admitted
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार रात युवक ने पत्नी के मायके में जाने के बाद मानसिक तनाव के चलते धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में सैफई रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ला आजाद नगर तकिया ट्रांसपोर्ट निवासी शोएब (30) कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। सैफई में उसका इलाज चल रहा है। परिजन के मुताबिक करीब 20 दिन पहले भी शोएब ने पत्नी से विवाद के बाद इसी तरह धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया था। उस समय उसकी पत्नी भी उसके साथ थी और इलाज के दौरान सैफई में मौजूद रही, लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से शोएब काफी परेशान था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed