सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman's body found hanging

Etawah News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
फोटो 24::::अंचला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम चादनपुर बीबामऊ में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।
Trending Videos


यतेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा के रेवाड़ी में रहकर नौकरी करता है। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यतेंद्र अपने आठ वर्षीय पुत्री जानवी और चार वर्षीय पुत्र अयांश को लेकर घर से बाहर घूमने गया था। घर में पत्नी अंचला (30) अकेली थी। जब वह थोड़ी देर बाद लौटे तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। यतेंद्र ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि वर्ष 2015 में शादी हुई थी। पत्नी कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
मृतका के पिता कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली। वह कई दिनों से पति के घर पर रहने की जिद्द कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed