सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Direct bus service from Etawah to Pilibhit from tomorrow

Etawah News: इटावा से पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा कल से

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Etawah to Pilibhit from tomorrow
विज्ञापन
इटावा। शहर से पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा पांच फरवरी से शुरू की जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी एक नई दिशा मिलेगी। डिपो के अधिकारियों के अनुसार, जिले से पहली बार पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है।
Trending Videos

एआरएम अमित कुमार ने बताया कि अब तक यात्रियों को पीलीभीत जाने के लिए बरेली या अन्य शहरों से बसें बदलनी पड़ती थीं जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस के संचालन का समय निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बस इटावा बस स्टैंड से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी। वहीं, पीलीभीत से यह दो बजे चलेगी और यहां करीब रात आठ बजे बस स्टैंड पहुंचेगी। बस प्रतिदिन संचालित होने से दैनिक यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
यह बस इटावा से चलकर किशनी, कुसमुरा होते हुए बेबर पहुंचेगी। इसके बाद फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंचेगी। इसके बाद पीलीभीत आएगी।
पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा किसी सौगात से कम नहीं है। विभाग का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रहेगी, जिससे परिवहन निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed