सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The car overturned due to the steering lock, the airbag saved his life.

Etawah News: स्टेयरिंग लॉक होने से कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The car overturned due to the steering lock, the airbag saved his life.
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के पास मंगलवार सुबह को बेकाबू कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में कार सवार पिता, पुत्र और उनके एक मित्र घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए जिससे तीनों सवारों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
Trending Videos

कार चालक सोनू शर्मा अपने पुत्र अश्वनी उर्फ बेटू और मित्र आदर्श के साथ पिलुआ स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने पहुंची अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर की ओर खंदी में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा बच गया। दुर्घटना के समय कार में लगे एयरबैग के खुल जाने के कारण सवारों को गंभीर चोट लगने से बचाव हो सका। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed