{"_id":"698240aed8598c1e2c034c45","slug":"traders-told-the-corporation-officials-about-the-electricity-problems-etawah-news-c-216-1-etw1002-137238-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: व्यापारियों ने निगम के अफसरों को बताईं बिजली की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: व्यापारियों ने निगम के अफसरों को बताईं बिजली की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली मीटर समेत बिजली से जुड़ीं अन्य समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता से मंगलवार को मुलाकात की। इसके बाद 19 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि वापस की जाए क्योंकि उधार बिजली की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।
प्रीपेड मीटर लगने के बाद फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त कर केवल खपत यूनिट के आधार पर बिल बनाया जाए। मकान बंद होने या बिजली का उपयोग न होने की स्थिति में मिनिमम और फिक्स चार्ज पूर्णतः माफ किए जाएं। मीटर लगाते समय मैनुअल और गारंटी कार्ड उपभोक्ता को दिया जाए। विद्युत आपूर्ति और बिलिंग संबंधी मुद्दे बिजली कटौती के लिए रोस्टर घोषित कर सार्वजनिक सूचना दी जाए तथा अघोषित कटौती रोकी जाए।
आगे उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में प्रार्थनापत्रों पर अनिवार्य रूप से रिसीविंग दी जाए। शिकायत दर्ज करते समय शिकायत पर्ची बनाई जाए, जिसकी एक प्रति उपभोक्ता को मिले। औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में पोर्टल और वास्तविक राशि के अंतर को ठीक किया जाए।
चेक मीटर लगाते व उतारते समय सीलिंग सर्टिफिकेट मौके पर दिया जाए और निर्धारित समय में चेक मीटर उतारा जाए। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, सरदार मनदीप सिंह, हाजी चांद मंसूरी, महिला प्रदेश मंत्री मंजूलता द्विवेदी,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना आदि रहे।
Trending Videos