{"_id":"69823f7401af77a1f90a4d97","slug":"sister-commits-suicide-by-jumping-into-a-well-in-front-of-her-younger-brother-etawah-news-c-216-1-etw1004-137235-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: छोटे भाई के सामने बहन में कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: छोटे भाई के सामने बहन में कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 18::मृतक राधा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में मंगलवार सुबह घर में हुई मामूली कहासुनी से नाराज 19 वर्षीय युवती ने खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा निवासी हरीशंकर की पुत्री राधा (19) का सोमवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राधा अचानक घर से नाराज होकर निकली और लगभग 200 मीटर दूर स्थित खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। छोटे भाई कृष्णा ने जब बहन को कुएं में कूदते देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने निजी प्रयासों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राधा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। मृतका राधा छह बहनों और एक भाई के परिवार में तीसरे नंबर की बेटी थी।
दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है जबकि तीन छोटी बहनें और एक भाई है। सूचना पर थाना प्रभारी विपिन मलिक और चौकी प्रभारी धीरेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
Trending Videos