{"_id":"69bede2e670533015c03ff44","slug":"motijheel-defeated-smgi-and-reached-the-final-etawah-news-c-216-1-etw1012-139679-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एसएमजीआई को हराकर मोतीझील फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एसएमजीआई को हराकर मोतीझील फाइनल में
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 53
आज मोतीझील व यूथ क्रिकेट एकेडमी के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला
ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम चल रहे आसिफ इकबाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मोतीझील क्लब ने एसएम जीआई को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मैच में मोतीझील की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषेक श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 58 रन, यथार्थ यादव ने 47 रन व ओमप्रिय शाक्य ने 39 रन बनाए। एसएमजीआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक यादव एवं शिवप्रकाश ने 2-2 विकेट व सुधांशु ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एसएमजीआई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर मात्र 179 रन ही बना सकी। एसएमजीआई की ओर से श्याम यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। आलोक यादव ने 44 व शिवम यादव ने 20 रनों का योगदान दिया।
मोतीझील की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश चतुर्वेदी एवं मोहित कश्यप ने 2-2 विकेट व अभी यादव व हेमांग यादव ने 1-1 विकेट लिया। अभिषेक श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए के मान्यता प्राप्त अंपायर सौरभ पाठक व गौरव सोनी ने की। टूर्नामेंट आयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को फाइनल मुकाबला सुबह नौ बजे से यूथ क्रिकेट एकेडमी और मोतीझील क्लब के बीच खेला जाएगा।
Trending Videos