सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Narayan also tortured his wife and innocent son.

Etawah News: पत्नी और मासूम बेटे पर भी जुल्म करता था नारायन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Narayan also tortured his wife and innocent son.
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर के बिहारीपुरा में शराबी पिता ने अपनी ही साढ़े चार माह की मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। नातिन की मौत के बाद नानी ने दामाद के दूसरे राज्य की महिला से प्रेम-प्रसंग होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, दामाद अक्सर शराब के नशे में पुत्री को तलाक देकर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी देता था। वह जब विरोध करती थी तो उसे व बेटे को भी बेरहमी से पीटता था।
Trending Videos

मृतका दिव्यांशी की नानी भूरी देवी निवासी नेवरपुर, थाना इकदिल ने दामाद नारायन पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नानी के मुताबिक दामाद नारायन का हिमाचल प्रदेश की किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के चक्कर में वह अक्सर बेटी मोहिनी को तलाक देने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नशे की हालत में वह आए दिन बेटी और मासूम बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। बताया कि सोमवार रात घटना के समय नारायन शराब के नशे में धुत था। विवाद के दौरान उसने आपा खो दिया और गोद में खेल रही साढ़े चार माह की दिव्यांशी को फर्श पर दे मारा।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नारायन मजदूर है। उसके बाबा के नाम 75 बीघा खेती है लेकिन शराब का लती होने के कारण उन्होंने खेती उसको नहीं दी थी। खेती अपने नाम कराने को लेकर भी परिजन से विवाद करता था।

मासूम दिव्यांशी की मां मोहनी की जिंदगी दुखों से भरी रही है। उसके पहले पति सतीश की दो साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद परिजन ने उसकी शादी देवर नारायन से करा दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि नारायन की प्रताड़ना से तंग आकर मोहनी मायके चली गई थी लेकिन 15 दिन पहले ही वापस ससुराल आई थी। उसे क्या पता था कि जिस चौखट पर वह गृहस्थी बसाने लौटी है, वहीं से उसकी बेटी को पिता के हाथों मौत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed