सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Ruthless father kills his four and a half month old infant by slamming her onto the ground

‘जल्लाद पिता’: साढ़े चार माह की मासूम को जमीन पर पटका, मां की गोद से छीनकर छीन ली सांसें, फरार आरोपी की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah Infant Killed By Father News: जसवंतनगर में शराबी पिता ने अपनी साढ़े चार माह की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Etawah Ruthless father kills his four and a half month old infant by slamming her onto the ground
दिव्यांशी की फाइल फोटो और आरोपी पिता नारायन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शराबी पिता की करतूत ने एक मां का कलेजा छलनी कर दिया। मां की गोद में खिलखिला रही साढ़े चार माह की बच्ची को बेरहम पिता ने जमीन पर पटककर मार दिया। बच्ची को मरणासन्न देख बदहवास मां उसे कलेजे से लिपटाकर किसी तरह सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंची।

Trending Videos

हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर रात जसवंतनगर के बिहारीपुरा की है। मृत बच्ची की मां मोहनी ने बताया कि पति नारायन शराब का आदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी
सोमवार रात वह नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया, तो उसने पहले बेटे शिवांश (3) को पीटा। इसके बाद उसकी गोद खेल रही बेटी दिव्यांशी (साढ़े चार माह) को छीनकर जमीन पर पटक दिया। लहूलुहान बच्ची को लेकर विवि पहुंची वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

Etawah Ruthless father kills his four and a half month old infant by slamming her onto the ground
जसवंतनगर के विहारीपुरा गांव में जांच करती सीओ आयुषी सिंह - फोटो : amar ujala

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार सुबह मोहनी दिव्यांशी का शव लेकर अपने मायके इकदिल के नेवरपुर गांव पहुंची। इसके बाद मायकेवालों ने पुलिस घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ नेवरपुर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पहले पति की मौत के बाद देवर से हुई थी शादी
मृतका की मां मोहनी की जिंदगी दुखों से भरी रही है। उसके पहले पति सतीश की दो साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन ने उसकी शादी देवर नारायन से करा दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि नारायन की प्रताड़ना से तंग आकर मोहनी मायके चली गई थी, लेकिन 15 दिन पहले ही वापस आई थी। उसे क्या पता था कि जिस चौखट पर वह गृहस्थी बसाने लौटी है। वहीं, से उसकी बेटी को पिता के हाथों मौत मिलेगी।

Etawah Ruthless father kills his four and a half month old infant by slamming her onto the ground
मृतका की मां मोहिनी से पूछताछ करते हुए इकदिल थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान - फोटो : amar ujala

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मासूम की मौत हो गई। मोहिनी की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।  -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed