Kanpur: 920 करोड़ के विकास कार्यों की डेडलाइन तय, 11 महीने में पूरा होगा शुक्लागंज पुल, PWD ने कसी कमर
Kanpur News: कानपुर में 920 करोड़ की 27 बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने समयसीमा तय कर दी है। इसके तहत कानपुर-शुक्लागंज पुल का निर्माण अगले 11 महीनों में पूरा करना अनिवार्य होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी वर्ष में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने कानपुर नगर में कराए जा रहे करीब 920 करोड़ के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए समयसीमा तय कर दी है। इनमें 235 करोड़ से कानपुर-शुक्लागंज के बीच बन रहा पुल भी शामिल है। इस पुल के 13 पिलर नजर आने लगे हैं। 11 महीने में इसका निर्माण पूरा किया जाना है। वहीं, जरीबचौकी में एक साल बाद भी रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विकास कार्यों की तय की गई समयसीमा वाली 837 परियोजनाओं में कानपुर नगर की भी 27 बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं जिनकी लागत करीब 920 करोड़ रुपये है। तय की गई टाइमलाइन के अनुसार पांच करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक लागत की सड़क व पुल परियोजनाएं नौ माह में और 20-100 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं 15 माह में पूरी करनी होंगी।
सात माह से चल रहा है निर्माण
100 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक के काम 18 माह में पूरे करने होंगे। 18 माह की समयसीमा गंगा पर बने रहे नए पुल के लिए तय है। इसका निर्माण सात माह से चल रहा है। इस कारण मात्र 11 माह में अब निर्माण पूरा करना होगा। 300 करोड़ रुपये से अधिक के काम पूरा करने के लिए 24-30 माह का समय निर्धारित किया गया है। समयावधि की गणना उस परियोजना के अनुबंध गठन से होगी।
व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होने की संभावना
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ये सभी परियोजनाएं पूरी कराने के लिए मुख्यालय स्तर से नियमित निगरानी भी होगी। सभी खंडों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इससे आवागमन में सुविधा होगी और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी कानपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शासन से विकास कार्यों के संबंध में जो भी निर्देश आएंगे, उनका पालन कराया जाएगा।
प्रमुख कार्यों का ब्योरा
कार्य का नाम लागत
कानपुर-शुक्लागंज को जोड़ने वाला नवीन गंगा पुल 235 करोड़ रुपये
जरीबचौकी रेलवे ओवरब्रिज 320 करोड़ रुपये
शिवपुर-शाह के मध्य पांडु नदी पर पुल, पहुंच मार्ग 17.60 करोड़ रुपये
विजयनगर चौराहे से बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण 34.39 करोड़ रुपये
किदवईनगर चौराहा-बारादेवी-नंदलाल चौराहा मार्ग चौड़ीकरण 20.96 करोड़ रुपये
करबिगवां-हृदयखेड़ा-कोसाघाट मार्ग चौड़ीकरण 19.87 करोड़ रुपये
लखनऊ-बांगरमऊ-नारामऊ-बिल्हौर-बेला-इटावा मार्ग चौड़ीकरण 30.18 करोड़ रुपये
कल्याणपुर-शिवली-शिवरापुर मार्ग चौड़ीकरण 33.32 करोड़ रुपये
पिपौरी-गंभीरपुर दक्षिण-मन्नीपुरवा-कैंधा-इटारा मार्ग चौड़ीकरण 24.54 करोड़ रुपये
घाटमपुर गजनेर मार्ग से राहा-बहुराहा मार्ग चौड़ीकरण 12.33 करोड़ रुपये