सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Workers Stand Firm on Demand for Wage Hike Sit in Protest Outside Edibles Factory

Kanpur Dehat: वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना, प्रशासन-प्रबंधन के बीच वार्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात की एडबिल्स फैक्टरी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों ने बुधवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रबंधन और मजदूरों के बीच सुलह की कोशिशें जारी हैं।

Kanpur Dehat Workers Stand Firm on Demand for Wage Hike Sit in Protest Outside Edibles Factory
एडबिल्स फैक्टरी में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित एक कानपुर एडबिल्स फैक्टरी में बुधवार सुबह मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह की शिफ्ट में पहुंचे मजदूर फैक्टरी परिसर के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।

Trending Videos

मजदूरों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रबंधन से वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Dehat Workers Stand Firm on Demand for Wage Hike Sit in Protest Outside Edibles Factory
मजदूरों को समझाते पुलिस अधिकारी और अन्य - फोटो : amar ujala




प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू
धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ संजय गुप्ता, रनियां पुलिस, नायब तहसीलदार और लेखपाल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए फैक्टरी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed