{"_id":"6a042bcf5023b338990f8934","slug":"etawah-pratik-yadav-demise-his-passion-for-gym-village-head-recalls-his-time-uncle-abhayram-anguish-surfaces-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratik Yadav Demise: जिम का शौक और वो आखिरी शादी, प्रधान ने याद किया प्रतीक का साथ; चाचा अभयराम का झलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratik Yadav Demise: जिम का शौक और वो आखिरी शादी, प्रधान ने याद किया प्रतीक का साथ; चाचा अभयराम का झलका दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Etawah News: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके पैतृक गांव सैफई में शोक व्याप्त है। अखिलेश यादव के आवास पर सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण इस दुखद खबर से स्तब्ध हैं।
प्रतीक यादव के निधन से मुलायम सिंह के पैतृक गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इटावा जिले में मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद सैफई में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह सैफई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर कोई भी सदस्य नहीं था। आवास के पास स्थित पशुशाला में अखिलेश यादव के चाचा अभयराम यादव गमगीन बैठे थे।
Trending Videos
सुबह अखिलेश यादव के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। सैफई से जुड़े लोग घटना सुनने के बाद सपा परिवार के सदस्यों को फोन करके जानकारी जुटाना चाह रहे थे। हर किसी में मन घटना की वजह जानने की इच्छा थी। जानकारी होने पर सैफई के प्रधान व मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी रामफल वाल्मीकि भी आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक को जिम और खेलकूद का शौक था
हालांकि, उन्हें यहां कोई नहीं मिला। उन्हाेंने पत्रकरों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रतीक को बचपन से मैंने देखा है। उसके निधन से पूरा गांव स्तब्ध और शोक में डूबा है। प्रतीक को जिम और खेलकूद का शौक था। अंतिम बार वह यहां अखिलेश यादव के चचेरे छोटे भाई आर्यन की शादी में 25 नवंबर को परिवार सहित सैफई आए थे।