{"_id":"6a036e709c2315a62f01dc2c","slug":"a-ruthless-father-killed-his-one-and-a-half-month-old-child-by-throwing-him-on-the-ground-etawah-news-c-216-1-etw1005-142648-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेरहम पिता ने साढ़े माह की मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेरहम पिता ने साढ़े माह की मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इकदिल/जसवंतनगर। शराबी पिता की करतूत ने एक मां का कलेजा छलनी कर दिया। मां की गोद में खिलखिला रही साढ़े चार माह की बच्ची को उसके बेरहम पिता ने जमीन पर पटककर दिया। बच्ची को मरणासन्न देख बदहवास मां ने हिम्मत नहीं हारी और उसे कलेजे से लिपटाकर किसी तरह सैफई विवि पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मासूम हमेशा के लिए खामोश हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना सोमवार देर रात जसवंतनगर के बिहारीपुरा की है। मृतका की मां मोहनी ने बताया कि उसका पति नारायन शराब का आदी है। सोमवार रात वह नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहनी ने विरोध किया तो उसने पहले बेटे शिवांश (3) को पीटा। इसके बाद उसकी गोद खेल रही मासूम दिव्यांशी (साढ़े चार माह) को छीनकर जमीन पर पटक दिया। लहूलुहान बच्ची को लेकर मां बदहवास हालत में सैफई आयुर्विज्ञान विवि दौड़ी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह मोहनी दिव्यांशी का शव लेकर अपने मायके इकदिल के नेवरपुर गांव पहुंची। इसके बाद मायकेवालों ने पुलिस घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ नेवरपुर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मासूम की मौत हो गई। आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी
Trending Videos