{"_id":"69c424f8e395a37fa6098437","slug":"pensioners-celebrated-black-day-by-tying-black-ribbons-etawah-news-c-216-1-etw1004-139897-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पेंशनर्स ने काला फीता बांधकर मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पेंशनर्स ने काला फीता बांधकर मनाया काला दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के आह्वान पर बुधवार को जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर 18 घटकों के कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कलक्ट्रेट स्थित प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए समिति के संयोजक शिवराज सिंह यादव ने कहा कि सरकार पेंशनर्स के अधिकारों का हनन कर रही है। यदि आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मिलित नहीं किया गया तो दिल्ली की सड़कों पर विशाल आंदोलन किया जाएगा।
कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने दो-टूक कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं है, पेंशन फंड में हजारों करोड़ रुपये जमा हैं। सरकार इसे छीनने का प्रयास न करे। आरोप लगाया कि शासनादेश के बावजूद सेवानिवृत्त शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा से बाहर रखा गया है, जिसे तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव और राजकीय पेंशनर्स के जिलाध्यक्ष ब्रजानंद शर्मा ने भी सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सक्सेना ने किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश शाक्य, महामंत्री रामविलास यादव, राजेंद्र तिवारी, उम्मेद सिंह, शौकीन सिंह, मुनीम सिंह, जयपाल सिंह, रामबाबू गुप्ता, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, सैनिक प्रकोष्ठ से रघुराज सिंह यादव, जगत नारायण रहे।
Trending Videos