{"_id":"69c42805f32454dc330af5d3","slug":"pickup-carrying-pilgrims-overturned-into-ditch-two-women-seriously-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-139881-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: श्रद्धालुओं की पिकअप खाईं में जाकर पलटी, दो महिलाएं गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: श्रद्धालुओं की पिकअप खाईं में जाकर पलटी, दो महिलाएं गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के गढ़ाकासदा गांव के ढलान पर बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप (लोडर) अनियंत्रित होकर खाईं में जाकर पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय वाहन में करीब 20 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।
कानपुर देहात के थाना अमराहट गांव सेवरा निवासी प्रतीक कुमार केवट परिवार व रिश्तेदारों के साथ भरेह क्षेत्र के पथर्रा गांव स्थित मसान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकासदा ढलान पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और लोडर खाई में पलट गया। हादसे में केशकली (55) व सीमा केवट (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी राजपुर पहुंचाया गया।
वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद केशकली की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि सीमा का उपचार सीएचसी में जारी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश पाल ने बताया कि एक महिला के हाथ में फ्रैक्चर है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उधर, भरेह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos