सैफई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्घांजलि दी। सिंधिया ने कहा कि नेताजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ढांढस बांधते हुए कहा कि नेता जी ने एक जनसेवक के रूप में पूरा जीवन समर्पित किया है। सदियों पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव शबीना खान ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी से उनके परिवार के तीन पीढ़ियों से रिश्ते बरकरार बने हुए है।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी किसानों, दलितों और मजदूरों के नेता थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कहा कि रिश्तों को कायम रखने में नेताजी का कोई मुकाबला नहीं था।
राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महादेव जानकर, महासचिव कुमार सुशील व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव पाल, महासचिव मलखान बघेल, प्रो.महेंद्र पाल, मनीष बघेल, अजय बघेल मौजूद रहे।