{"_id":"69c035ee01426fe0cd06a010","slug":"prisoner-dies-of-heart-attack-in-central-jail-etawah-news-c-216-1-etw1005-139692-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सेंट्रल जेल में कैदी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सेंट्रल जेल में कैदी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-फिरोजाबाद जिला जेल से सेंट्रल जेल में पिछले साल हुआ था स्थानांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कैदी फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह फिरोजाबाद की जिला जेल से इटावा की केंद्रीय में पिछले साल स्थानांतरित किया गया था।
वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि सत्यवीर सिंह निवासी गोविंदपुर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद को हत्या के मामले में सात मार्च 2025 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे जिला कारागार फिरोजाबाद से स्थानांतरित कर केंद्रीय कारागार इटावा में तीन अगस्त 2025 को भेजा गया था। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे जेल वार्डर पन्ना लाल ने सूचना दी कि कैदी को उच्च रक्तचाप व सांस लेने में समस्या हो रही है। सीने में दर्द भी उठा, जेल के डॉक्टर ने उसका उपचार किया। इसके बाद उसे आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई।
Trending Videos