सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saheb Manadey even if less give, but our district choose our vote

Etawah News: साहब मानदेय भले कम देना, पर जिला हमारा मत छीन लेना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saheb Manadey even if less give, but our district choose our vote
विज्ञापन
फोटो 34:: मेले में युवाओं का साक्षात्कार लेते कॉर्टीनोवास केमिकल कंपनी के प्रतिनिधि। संवाद
Trending Videos

फोटो 35:: नुमाइश पंडाल के बाहर गेट पर लगे बैनर को देखते युवा। संवाद
फोटो 36:: नुमाइश पंडाल में आयोजित रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब। संवाद
फोटो 37::मयंक। संवाद
फोटो 38::आस्था कुशवाह। संवाद
------------------
साहब मानदेय भले कम देना, पर जिला हमारा मत छीन लेना



क्रासर


नुमाइश पंडाल में आयोजित किया गया वृहद रोजगार मेला

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। साहब, गुड़गांव-नोएडा में 25 हजार भी कम पड़ जाते हैं, उससे अच्छा तो यही है कि अपने जिले में 15 हजार मिल जाए। घर का खाना और अपनों का साथ तो रहेगा। यह कहना था कि रोजगार मेले में पहुंचे चितभवन के शिशुपाल का। बुधवार को शहर के नुमाइश पंडाल में आयोजित वृहद रोजगार मेले में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं की आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे लेकिन उनकी प्राथमिकता अपना जिला, अपनी माटी ही रही।

पंडाल के भीतर लगी 52 कंपनियों की स्टालों पर युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर तक हजारों युवाओं का जमावड़ा था। जैसे ही कोई प्रतिनिधि पैकेज की बात करता, युवाओं का पहला सवाल यही होता सर, पोस्टिंग इटावा में मिल सकती है क्या। इस पर प्रतिनिधियों की ओर से पोस्ट और मानदेय कम होने की बात कही गई। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 52 कंपनियों ने शिरकत की। मेले में कुल 6,488 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 1,722 युवाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित कर रोजगार की राह दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed