सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saj Gaya Maa Ka Darbar, Aarti will be held four times in Navratri

Etawah News: सज गया मां का दरबार, नवरात्र में आरती होगी चार बार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Saj Gaya Maa Ka Darbar, Aarti will be held four times in Navratri
विज्ञापन
इटावा। नवरात्र में भक्तों के लिए मां का दरबार सज गया है। कालीबांह मंदिर में नवरात्र की पूर्व संध्या लाइटों की जगमगाहट और झरने से मंदिर परिसर की खूबसूरती ने भक्तों का मन मोह लिया। नवरात्र में दिन में चार बार आरती होगी। भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने के अनुमान को देखते हुए काफी संख्या में प्रसाद, चुनरी व अन्य साज-सज्जा के काउंटर लग गए हैं।
Trending Videos

जिले में लखना कस्बे के कालिका देवी मंदिर, ब्रह्माणी देवी मंदिर, कालीबांह, कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र पर हजारों भक्त पहुंचते हैं। पर्व से पूर्व ही इन मंदिरों को संवारने-सजाने का काम शुरू हो जाता है। नवरात्र से पूर्व दिवस साफ-सफाई और सजाने के कार्य को पूर्ण किया गया। प्रसाद, खिलौनों आदि के काउंटर चिह्नित कर लिए गए। कालीबांह मंदिर के पुजारी पंडित सचिन गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। इस नवरात्र भक्तों के लिए मंदिर प्रांगण में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन चार बार आरती होगी। आरती का पहली आरती का समय तड़के तीन, दूसरी आरती साढ़े चार से पांच बजे बजे के बीच होगी। उसके बाद तीसरी आरती दोपहर ढाई और चौथी आरती रात नौ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed