सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Short kurtas and chikandar kurtis are very popular

Etawah News: खूब भा रहे शॉर्ट कुर्ते और चिकनदार कुर्तियां

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Short kurtas and chikandar kurtis are very popular
विज्ञापन
इटावा। ईद पर युवाओं व किशोरों को उम्र के लोगों को फैंसी, चिकनकारी कुर्तियां पसंद आ रही हैं। नौरंगाबाद सड़क से नगर पालिका की ओर तक बाजार में चहलकदमी दिखना शुरू हो गई है। कपड़ों का बाजार सज गया है। बाजार में पाकिस्तानी सूट, शिमर ऑर्गेंजा साड़ियां, मिनिमलिस्टिक चिकनकारी कुर्तियां, केप स्टाइल कुर्तियां, शॉर्ट कुर्ते, शरारा, गरारा, गाउन, लहंगा, प्लाजो आदि की खूब बिक्री हो रही है।
Trending Videos

सितारे और चिकने कपड़े से बने सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन चमक-धमक के साथ बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी। सबसे ज्यादा बच्चों के कपड़ों की खरीदारी हो रही है। बच्चों को लुभाने वाले कपड़े भी बाजार में अलग-अलग डिजाइन के साथ आए हैं। बाजार में प्लाजो, गाउन, लहंगा व सूट आदि पहले से महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की माने तो ये कपड़े 25 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और धागा आदि कच्चा माल महंगा होने की वजह से दामों में ये बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नई डिजाइन और त्योहार के चलते ग्राहक खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed