{"_id":"6a4d382014c1aaf49502ebcc","slug":"showing-her-lovers-photo-the-bride-declared-she-loved-someone-else-and-turned-the-wedding-procession-away-etawah-news-c-216-1-etw1002-145602-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमी की फोटो दिखाकर दुल्हन बोली- किसी और से करती हूं प्यार, लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमी की फोटो दिखाकर दुल्हन बोली- किसी और से करती हूं प्यार, लौटाई बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार रात जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे को अपने प्रेमी की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उससे प्रेम करती है और परिवार उसकी इच्छा के खिलाफ यह शादी करा रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई और पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया। बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बरात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित आईटीआई चौराहा के पास एक होटल में आई थी। दुल्हन पक्ष कानपुर नगर के पनकी क्षेत्र का रहने वाला है। रात में शादी की रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। करीब नौ बजे दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए मंच पर पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जयमाला के कुछ ही देर बाद दुल्हन अचानक भावुक होकर रोने लगी। दूल्हे और परिजनों ने कारण पूछा तो उसने अपने मोबाइल में एक युवक की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उसी से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। उसने यह भी कहा कि परिवार के दबाव में उसकी शादी तय की गई है और वह अपनी इच्छा के खिलाफ शादी नहीं करना चाहती। दूल्हे ने स्थिति को समझते हुए संयम का परिचय दिया। उसने दुल्हन की उसके प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कराई, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। शादी में हुए खर्च और लेनदेन के संबंध में भी आपसी सहमति बनी, जिसके बाद विवाह का रिश्ता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। समझौते के बाद बरात बिना किसी विवाद के लौट गई। घटना की चर्चा देर रात तक लोगों के बीच होती रही। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।