सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sitting at the booth, the BLO got the young voters to fill out the forms.

Etawah News: बूथ पर बैठकर बीएलओ ने युवा मतदाताओं के भरवाए फार्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sitting at the booth, the BLO got the young voters to fill out the forms.
विज्ञापन
फोटो: 16 लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा बूथ पर एसआईआर का कार्य करते बीएलओ
Trending Videos

बूथ पर बैठकर बीएलओ ने युवा मतदाताओं के भरवाए फार्म
क्रासर
लॉजिकल कर्मचारियों ने सुधार के लिए की नोटिस की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। एसआईआर के तहत रविवार को सभी बीएलओ निर्धारित बूथों पर बैठे और लॉजिकल कर्मियों के सुधार के लिए नोटिस की सुनवाई की। इसके साथ ही छूटे हुए व युवा मतदाताओं से फार्म छह भरवाए गए।
कुड़रिया बूथ पर बीएलओ सिमरन ने मतदाताओं को मतदाता सूची दिखाकर त्रुटियों को सही किया। कुछ के फॉर्म छह भी भरवाए। कंढैय्या बूथ पर बीएलओ सुरभी बाजपेयी ने भी मतदाताओं की त्रुटियों की सुनवायी की व सही किया। महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा के बूथ 275, 276, 277 व 278 पर बीएलओ सुधा पांडेय, शिव शंकर यादव, संजीव तिवारी व सर्वेश कुमारी ने बैठकर मतदाताओं की त्रुटियों को दूर किया। इसके साथ ही नोटिस प्राप्त मतदाताओं से कागजात लेकर उन्हें सही किया। वहीं छूटे हुए मतदाताओं से फार्म छह लेकर नए वोट बनाए। इस दौरान पदाभिहित पीयूष कुमार, पर्यवेक्षक अरुण कुमार सहित प्रभारी प्रधानाचार्य प्रताप नारायण तिवारी, मतदाता राजेश दुबे, अन्नू पाल, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। वही प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में बीएलओ अजय कुमार ने बूथ पर बैठकर नोटिस की सुनवाई की व नए मतदाताओं के फार्म भरे वही ग्राम प्रधान हरगोविंद पाल, सदस्य ग्राम पंचायत अमन कुमार, राघवेंद्र सिंह, दीपेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनता कॉलेज परिसर में लगे शिविर का एसडीएम काव्या सी ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। यहां पर बूथ संख्या 228 (लोहिया नगर), 229 (लोहिया नगर आंशिक), 230 (विधा विहार), 231 (किदवई नगर) और 232 (शास्त्री नगर) के फॉर्मों की विशेष रूप से जांच की गई। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक फॉर्म की सही ढंग से जांच कर समय से जमा करें, ताकि भविष्य में किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed