सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road accident in Etawah: Out-of-control car collides with truck, two dead, five injured

इटावा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ट्रक से टकराई, दो की मौत, पांच घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

road accident in Etawah: Out-of-control car collides with truck, two dead, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई के समीप रविवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Trending Videos


कार में कुल सात लोग सवार थे, जो हमीरपुर जनपद के थाना सरीला क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में चेतराम पुत्र देशराज और सुखवासी निवासी इस्लामपुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में गिरिजा देवी (60) पत्नी चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया है। अन्य घायलों में राजेंद्र (25), अंजलि (26), राजेश और रेशमा देवी (22) शामिल हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed