{"_id":"699b59603770681a9b073679","slug":"under-pressure-of-exams-an-intermediate-student-hanged-herself-and-committed-suicide-etawah-news-c-12-1-knp1012-1435756-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: परीक्षा के दबाव में इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: परीक्षा के दबाव में इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
- पिता एचबीटीयू में मैकेनिक, परिसर में रहते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। एचबीटीयू कैंपस में इंटर की छात्रा प्रकृति सिंह (17) ने शनिवार देर रात परीक्षा के दबाव में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।
मूलरूप से इटावा जनपद के बकेवर के ग्राम भीमनगर निवासी सुनील कुमार हरकोर्ट बटलर प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में मैकेनिक-ए पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी नेमा, बेटा अविरल है। बेटा हाईस्कूल का छात्र है। उन्होंने बताया कि बेटी प्रकृति सिंह मंधना के भवानीपुर स्थित एनएलके एकेडमी से इंटर कर रही थी। 18 फरवरी को एजुकेशन का पेपर था। 24 फरवरी को एकाउंटेंसी का पेपर था, इसे लेकर वह घबरा रही थी। शनिवार देर रात एक बजे तक बेटी अपने कमरे में पढ़ते दिखी थी। रविवार सुबह सात बजे दूध लाने के लिए उठे और बाहर जाने के लिए बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। धक्का देकर दरवाजा खोला तो बेटी का शव स्टॉल के सहारे पंखे से लटक रहा था। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ने परीक्षा के दबाव के कारण ही खुदकुशी की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos