फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six Food Safety Officers transferred

Etawah News: छह खाद सुरक्षा अधिकारी इधर से उधर

Thu, 09 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Six Food Safety Officers transferred
वार्षिक क्षेत्र परिवर्तन के तहत डीएम की मंजूरी के बाद जारी आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वार्षिक क्षेत्र परिवर्तन के तहत बड़े स्तर पर तैनाती में बदलाव किया गया है। डीएम की स्वीकृति के बाद जारी आदेश में छह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।



सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय राजेश द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राकेश कुमार सकरिया को नगर पालिका इटावा जोन-1 एवं अतिरिक्त प्रभार नगर पालिका जोन-2 से हटाकर तहसील इटावा सदर भेजा गया है। सुभाष चंद्र सोनकर को चकरनगर से भरथना तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार रविभान सिंह को भरथना एवं अतिरिक्त प्रभार सैफई-ताखा से हटाकर जसवंतनगर तथा अतिरिक्त प्रभार चकरनगर का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

कपिल गुप्ता को सदर इटावा एवं जसवंतनगर से स्थानांतरित कर सैफई एवं अतिरिक्त प्रभार ताखा तहसील में तैनात किया गया है। वहीं, राघवेंद्र प्रताप वर्मा, जो बरेली से स्थानांतरित होकर इटावा आए हैं, उन्हें नगर पालिका इटावा जोन-1 का प्रभार दिया गया है। जयपाल सिंह, जो गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं, उन्हें नगर पालिका इटावा जोन-2 में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed